अयोध्या: कलेक्ट्रेट परिसर के भवनों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये यह निर्देश
अयोध्या। डीएम नितीश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न भवनों के साथ-साथ परिसर में चल रही मरम्मत रंगाई-पुताई व साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन, चकबंदी अभिलेखागार भवन, गार्डरूम, नजूल ऑफिस/कोर्ट में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया और नायब नाजिर को निर्देश दिए कि …
अयोध्या। डीएम नितीश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न भवनों के साथ-साथ परिसर में चल रही मरम्मत रंगाई-पुताई व साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन, चकबंदी अभिलेखागार भवन, गार्डरूम, नजूल ऑफिस/कोर्ट में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया और नायब नाजिर को निर्देश दिए कि परिसर के समस्त भवनों को नियमित साफ सुथरा रखने हेतु समय-समय पर छतों की सफाई कराएं, जिससे कमरों में सीलन न आने पाये।
डीएम ने कहा कि मरम्मत कार्य व भवनों की रंगाई में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने चकबंदी अभिलेखागार में रखे गए अभिलेखों को रंगाई-पुताई कार्य पूर्ण होने के उपरांत व्यवस्थित ढंग से रखने तथा अभिलेखागार के पीछे खाली स्थान की साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए। डीएम ने सीलिंग आॅफिस, वेयरहाउस, ड्रग इंस्पेक्टर आॅफिस, स्टोर रूम आदि का भी भ्रमण कर भवनों व उसके आसपास सफाई की स्थिति का जायजा लिया व भवनों की अपेक्षित मरम्मत व रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने गार्डरूम व नजूल आॅफिस के बगल स्थित शौचालयों का मरम्मत कराकर संचालित करने व नियमित साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। गार्ड रूम के पीछे के बरामदे की भी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जनरेटर रूम व उसके आसपास स्थित दुकानों को (दुकानदार द्वारा) ठीक कराने व जनरेटर रूम की भी रंगाई पुताई कराने के निर्देश नाजिर को दिए।
उन्होंने अंबेडकर पार्क के पीछे लगे वाटर एटीएम को शीघ्र ही क्रियाशील कराने व आसपास सफाई कराने के लिए कहा। वाहन चालक संघ कक्ष की भी मरम्मत/साफ-सफाई व रंगाई पुताई कराने के निर्देश नाजिर को दिए। उन्होंने नाजिर को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि परिसर की समस्त भवनों के छतो की नियमित साफ-सफाई की जाए। संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर व उसमें स्थित भवनोें को साफ सुथरा रखा जाए।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: डिप्टी बृजेश पाठक का अचानक रायबरेली दौड़ा, CHC निरीक्षण में नदारत मिले चिकित्सक
