हल्द्वानी: बम निरोधक दस्ते ने खंगाले लालकुआं और रामनगर रेलवे स्टेशन
हल्द्वानी, अमृत विचार। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिले धमकी भरे पत्र के बाद नैनीताल जिले में भी खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया विभाग के साथ बम निरोधक दस्ते ने सोमवार को रेलवे स्टेशन में सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की। सोमवार को बम निरोधक दस्ता लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचा। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिले धमकी भरे पत्र के बाद नैनीताल जिले में भी खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया विभाग के साथ बम निरोधक दस्ते ने सोमवार को रेलवे स्टेशन में सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की।
सोमवार को बम निरोधक दस्ता लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचा। दस्ते ने यहां कोना-कोना चेक किया और स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को भी खंगाला। यात्रियों के बैग व कूड़ेदान को भी सुरक्षा की दृष्टि से खंगाला गया। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते ने रामनगर रेलवे स्टेशन में भी चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान के साथ दस्ते ने स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को किसी भी अंजान वस्तु से दूर रहने को कहा। बताया कि किसी सूटकेस, टिफिन जैसे अन्य लावारिस वस्तु दिखने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर फौरन पुलिस से संपर्क करें।
