गरमपानी: पानी आ नहीं रहा, देना पड़ा बिल, ग्रामीणों का प्रदर्शन
गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के सूदूरवर्ती काशीपोखरा गांव में पेयजल संकट विकराल समस्या बन गई है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेज व्यवस्था में सुधार की मांग की है। काशीपोखरा गांव में लगभग 35 से ज्यादा परिवारों को पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती …
गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के सूदूरवर्ती काशीपोखरा गांव में पेयजल संकट विकराल समस्या बन गई है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेज व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
काशीपोखरा गांव में लगभग 35 से ज्यादा परिवारों को पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना से वर्ष भर में दो या तीन दिन ही पानी की आपूर्ति होती है। पानी की आपूर्ति न होने के बावजूद संबधित विभाग बिल भेज रहा है, मजबूरी में गांव के लोग बिल का भुगतान भी करते हैं।
बताया कि कई बार मौखिक व लिखित सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। सूदूर गांव होने के कारण विभागीय अधिकारी गांव की उपेक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि है यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में ललित प्रसाद पुष्कर चंद्र, ललित मोहन, रमेश चंद्र,नारायण राम, दया सागर, विनोद कुमार, गोंविद लाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
