नैनीताल: मानसून सीजन से पहले मजबूत करें आपदा प्रबंधन
नैनीताल, अमृत विचार। मानसून सीजन के नजदीक आने के साथ ही आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने विभागीय अधिकारियों को इस मामले में निर्देशित किया है। एडीएम जोशी ने बताया कि आगामी मानसून सत्र की आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर मानवीय और यांत्रिकीय …
नैनीताल, अमृत विचार। मानसून सीजन के नजदीक आने के साथ ही आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने विभागीय अधिकारियों को इस मामले में निर्देशित किया है।
एडीएम जोशी ने बताया कि आगामी मानसून सत्र की आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर मानवीय और यांत्रिकीय संसाधनों की सूचना को अद्यतन करते हुये विभागीय आपदा प्रबंधन कार्ययोजना तैयार की जानी है। इसके लिए एडीएम ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 17 मई तक विभागीय कार्ययोजना उपलब्ध करायें।
कार्ययोजना में आपदा से संवेदनशील स्थानों हेतु तैनात टीमों और उपकरणों का पूरा विवरण दिया जाना है। उपजिलाधिकारियों को समस्त तहसील, आपदा नियंत्रण कक्ष, बाढ़, आपदा चौकियों पर कार्मिकों की तैनाती करनी है और साथ ही इसका लगातार संचालन करवाना है। राहत केंद्र और राहत शिविरों का चिह्नीकरण, सत्यापन और प्रत्येक आपदा संवेदनशीन ग्रामों के 10-10 प्रशिक्षित और अप्रशिक्षत ग्रामवासियों के दूरभाष नंबर जुटाने के भी निर्देश दिये हैं।
