मुरादाबाद: फोन के लालच में झुलसा युवक, हालत गंभीर
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में फोन तलाश करने डिबिया लेकर स्लैब पर चढ़ा युवक आग से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र में सराय खजूर निवासी बदलू का बेटा शाहरुख खान (17) मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि उनके घर में एक ही स्मार्ट फोन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में फोन तलाश करने डिबिया लेकर स्लैब पर चढ़ा युवक आग से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र में सराय खजूर निवासी बदलू का बेटा शाहरुख खान (17) मजदूरी करता है।
परिजनों ने बताया कि उनके घर में एक ही स्मार्ट फोन है। सोमवार की सुबह 10 बजे शाहरुख और उसके बड़ा भाई अरसलान फोन को लेकर जिंद करने लगे। अरसलान ने फोन कमरे में स्लिप पर छुपा दिया। फोन ढूंढने के लिए शाहरुख डिबिया जला कर स्लैब पर चढ़ गया।
वहां तारपीन का तेल भी रखा था। अचानक डिबिया तारपीन के तेल में गिर गई। इसमें शाहरुख बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: दरगाह जेठ मेला 19 मई से होगा शुरू, मेले में पॉलिथीन पर रहेगा प्रतिबंध
