खटीमा: कांग्रेस नेता रामू और थारू नेता दान सिंह ने थामा भाजपा का दामन
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामू जोशी, थारू राणा परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा समेत कई प्रमुख लोगों ने भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री धामी ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ कांग्रेसी …
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामू जोशी, थारू राणा परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा समेत कई प्रमुख लोगों ने भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री धामी ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामू जोशी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी नेता जोशी, थारू परिषद अध्यक्ष राणा, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक बत्रा, पूर्व बीडीसी सदस्य भुवन तिवारी, भाष्कर जोशी, जीवन ओली, विजयपाल समेत अनेक लोग भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सतीश गोयल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
