गोरखपुर पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने सोमवार को वाहनचोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कैंट पुलिस ने कार्मल रोड तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक पल्सर पर सवार 3 लोगो को रोका और उनसे पूछताछ कर गाड़ी के कागजात मांगे।लेकिन उन लोगो …
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने सोमवार को वाहनचोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कैंट पुलिस ने कार्मल रोड तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक पल्सर पर सवार 3 लोगो को रोका और उनसे पूछताछ कर गाड़ी के कागजात मांगे।लेकिन उन लोगो के पास कोई कागज नहीं था।
पूछताछ के दौरान पता चला कि यह वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं और भीड़भाड़ वाले जगहों से गाड़ी को चुराकर सुनसान जगह पर रख देते थे।बाद में सही समय पर ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेच दिया करते थे।फिर उसका पैसा आपस में बाट लेते थे।फिर उसी पैसे से अपना शौक को पूरा करते थे।
इनकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी किए हुए 4 मोटर साइकिल बरामद किया है। जिनमें एक बजाज पल्सर,एक हीरो होंडा स्प्लेंडर, हीरो एचएफ डीलक्स के अलावा एक एक्टिवा गाड़ी बरामद किया है। चोरी के वाहनों को यह लोग एक्सीडेंटल अस्पताल के बगल में बने झोपड़पट्टी के पीछे छिपा कर रख देते थे और ग्राहक के मिलने पर गाड़ियों को वहां से निकाल कर बेच देते थे।
क्षेत्राधिकारी कैंट श्याम देव बिंद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कैंट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे 3 शातिर वाहन चोर जिनमे सोनू कुमार डोम,अविनाश कुमार डोम और सुहैल हासमी को गिरफ्तार किया है। जो भीड़भाड़ वाले जगहों से दोपहिया वाहनों को चोरी करते थे। और पर्स भी लेकर भाग जाते थे इनमें से एक आरोपी पहले भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार वाहन शातिर किस्म के हैं और यह भीड़ भाड़ वाले लोगों से दोपहिया वाहनों पर भी चुरा कर फरार हो जाते थे। बरामद वाहनों के मालिकों को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:-अलर्ट पर गुजरात पुलिस, अमेरिका में गिरफ्तार 6 भारतीयों के परिवारों का पता लगाने के लिए जांच शुरू
