जालौन में मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, एक कुंतल चांदी व एक किलो सोना लूट ले गए बदमाश
जालौन। जालौन में बेखौफ बदमाशों ने असलहों के बल पर सर्राफा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों रुपए का सोना चांदी लूट लिया। बदमाशों ने गैस कटर से दरवाजा काटकर 100 किलो चांदी और एक किलो सोना लेकर मौके से फरार हो गए। डकैती की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना …
जालौन। जालौन में बेखौफ बदमाशों ने असलहों के बल पर सर्राफा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों रुपए का सोना चांदी लूट लिया। बदमाशों ने गैस कटर से दरवाजा काटकर 100 किलो चांदी और एक किलो सोना लेकर मौके से फरार हो गए। डकैती की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर जालौन के पुलिस अधीक्षक, कुठौंद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, मदारीपुर इलाके में कपिल सोनी रहते हैं। जिस मकान में वह रहते हैं उसी के नीचे उनकी ज्वेलरी की दुकान है। बदमाशों ने देर रात पहले गैस कटर से दरवाजे को काटा फिर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को पीछे की तरफ मोड़ दिया और घर में घुस गए। घर में हलचल सुनकर कपिल की मां किरन और छोटा भाई सागर जाग गए। बदमाशों ने इन दोनों को कमरे में परिवार सहित बंधक बना कर बंद कर डकैती को अंजाम दिया।
पुलिस को दी शिकायत में कपिल सोनी ने बताया कि ऊपर के कमरे में सागर और उसकी पत्नी स्वाती और 2 वर्षीय भतीजा वेद सो रहे थे। बदमाशों ने दरवाजा बंद कर करीब 2 घंटों तक बेफिक्र होकर लूटपाट की और भाग गए। सागर ने किसी तरह दरवाजा खोलकर पुलिस को जानकारी दी। शादी समारोह में शिरकत करके रात 11 बजे घर लौटे थे। उसके बाद वह पत्नी के साथ ऊरई के लिए निकल गए। घर में पिता कृष्ण मुरारी, मां किरण और भाई पत्नी और बच्चे के साथ थे। एसपी रवि कुमार, बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्ता कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: दो डकैतों को पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए किया गिरफ्तार, अदालत ने दी 10 साल जेल की सजा
