बलिया: नाबालिग दे रहे हादसों को दावत, ट्रैफिक पुलिस नहीं दे रही ध्यान
बलिया। जिले में प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। मुख्य मार्गों के साथ ही सम्पर्क मार्गों पर चलने वाले सैकड़ों वाहन खटारा की स्थिति में पहुंच गये हैं। उनका रजिस्ट्रेशन आदि भी फेल हो चुका है जिनमें से कई वाहन तो चलने लायक भी नहीं है। …
बलिया। जिले में प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। मुख्य मार्गों के साथ ही सम्पर्क मार्गों पर चलने वाले सैकड़ों वाहन खटारा की स्थिति में पहुंच गये हैं। उनका रजिस्ट्रेशन आदि भी फेल हो चुका है जिनमें से कई वाहन तो चलने लायक भी नहीं है।
बावजूद इसके गाड़ी मालिक अपने फायदे के लिए इसे सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। जिससे तकरीबन हर रोज हादसे हो रहे हैं। खास बात यह भी है कि इन मार्गों पर चलने वाले वाहनों के चालकों का लाइसेंस भी जुगाड़ से ही बना है। इन वाहनों के अधिकतम चालक बच्चे व अप्रशिक्षित हैं। इस ओर न ही विभाग की नजर है और न ही पुलिस का।
बताया जाता है कि टेम्पो-जीपों के खिलाफ चला अभियान सिर्फ वसूली तक ही सिमट कर रह गया है। इन वाहनों में से अधिकतर वाहनों पर नम्बर भी नहीं लिखा रहता, फिर भी आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है।
पढ़ें- अलीगढ़: अस्थाई अतिक्रमण को हटाने और नगर निगम की लापरवाही को लेकर व्यापार मंडल करेगा आंदोलन
