लखनऊ विवि के प्रोफेसर को काशी विश्वनाथ मंदिर पर विवादित बयान देना पड़ा भारी, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर निलंबन की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विवि के हिन्दी विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया जिसके बाद वो बुरी तरह फंस गए। इसको लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र संगठन ने मंगलवार को कड़ा विरोध किया। संगठन ने शिक्षक के निलंबन की मांग उठाई है। बता दें, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद …

लखनऊ। लखनऊ विवि के हिन्दी विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया जिसके बाद वो बुरी तरह फंस गए। इसको लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र संगठन ने मंगलवार को कड़ा विरोध किया। संगठन ने शिक्षक के निलंबन की मांग उठाई है।

प्रॉक्टर ऑफिस में सुरक्षित बैठाया गया देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाला आरोपी प्रोफेसर। (नीले कुर्ते में)

बता दें, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने हिन्दी विभाग के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। एबीवीपी के अक्षय प्रताप सिंह का आराप है कि काशी विश्वनाथ मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बहुत निंदनीय है। ऐसे शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और इनको तत्काल निलंबित किया जाए।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने रिसीव किया आक्रोशित छात्रों का शिकायती पत्र।

जानकारी पाकर मौके पर चीफ प्राक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी व प्राक्टोरियल बोर्ड भी पहुंच गया है। छात्र शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। विवि के दूसरे शिक्षकों ने हिन्दी विभाग के शिक्षक के विवादित बयान को शर्मनाक बताया है। शिक्षकों ने लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) के वाट्सएप ग्रुप पर इसे घोर अपमानजनक बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा कि पूरी तरह से अनावश्यक और बयानबाजी के लिए संबंधित शिक्षक को फटकार लगाई जानी चाहिए।

प्रॉक्टर ऑफिस की बढ़ाई गई सुरक्षा एक ट्रक पीएसी बल मौके पर मौजूद।

सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही की दर्दनाक मौत, लखनऊ विवि के सामने हुआ हादसा

संबंधित समाचार