रामपुर: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक पशु तस्कर पैर में लगी गोली
टांडा/रामपुर, अमृत विचार। टांडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस को मौके से एक बछड़ा काटने के उपकरण और तमंचे और कारतूस मिले। पुलिस ने घायल का अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन पर अपराधियों …
टांडा/रामपुर, अमृत विचार। टांडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस को मौके से एक बछड़ा काटने के उपकरण और तमंचे और कारतूस मिले। पुलिस ने घायल का अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।उसी के चलते टांडा पुलिस को सूचना मिली कि एक पशु तस्कर कोसी नदी के पास ग्राम अहमदाबाद के जंगल में दो पशु तस्कर बछड़े के काटने की तैयारी कर रहे है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी।
पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि एक पशु तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस को मौके से एक तमंचा एक खोखा कारतूस एक जिन्दा कारतूस एक रास गोवंश बछिया व पशु वध करने के उपकरण बरामद हुए।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। एक बदमाश रात्रि व जंगल का लाभ उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस लगातार पशु तस्करों को मुठभेड़ के बाद ही गिरफ्तार कर रही है।इससे बदमाशो में दहशत चल रही है।
ये भी पढ़ें:- प्रतिस्पर्धा की दौड़ में खुद को बेहतर साबित करने का संकल्प करें छात्र: रंजना चौधरी
