बहराइच: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी सुशील रावत पुत्र खेलावन गांव निवासी …

बहराइच। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी सुशील रावत पुत्र खेलावन गांव निवासी साथी के साथ बाइक से परगपुरवा गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक नानपारा लखीमपुर मार्ग पर रात 8.30 बजे पहुंचे।

तभी सामने से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर सुशील की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: रोडवेज बस में घुसी बाइक, तीन युवक हुये जख्मी

संबंधित समाचार