रायबरेली: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना रायबरेली ऊंचाहार रेलखंड पर जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुर सुरजई के पास हुई है। क्षेत्र के गांव पूरे बरजोर निवासी शिवरतन का मंगलवार की …

रायबरेली। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना रायबरेली ऊंचाहार रेलखंड पर जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुर सुरजई के पास हुई है।

क्षेत्र के गांव पूरे बरजोर निवासी शिवरतन का मंगलवार की शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद वह घर से बिना किसी को बताए चला गया। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे , किंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

बुधवार की सुबह गांव के लोग जब सोकर उठे और रेलवे लाइन की ओर गए तो रेलवे ट्रैक पर शिव रतन का क्षत विक्षत शव देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें- हरदोई: ट्रेन की चपेट में आया बीमा एजेंट, हादसा और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

संबंधित समाचार