बलिया: अब नहीं चल सकेंगी अवैध सवारी गाड़ियां, कागजातों की होगी जांच
बलिया। परिवहन विभाग की ओर से परमिट वाली गाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद बगैर कागजात सवारी गाड़ियां सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगी। इनमें बस से लेकर टेम्पो तक शामिल हैं। इस तरह की व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे परिवहन विभाग की ओर से सख्त रवैया अपनाया जा रहा …
बलिया। परिवहन विभाग की ओर से परमिट वाली गाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद बगैर कागजात सवारी गाड़ियां सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगी। इनमें बस से लेकर टेम्पो तक शामिल हैं।
इस तरह की व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे परिवहन विभाग की ओर से सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। तैयारी यह है कि अब सड़कों पर वहीं गाड़ियां चलेंगी जिनके सभी कागजात वैध होंगे।
फिटनेस फेल, बगैर परमिट व इंश्योरेंस वाले वाहनों से न सिर्फ सरकारी राजस्व की क्षति होती बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारक भी होते हैं। ऐसे में सूची तैयार करने के बाद परिवहन व पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रुप से अभियान चलाकर बिना परमिट चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
इस सम्बंध में एआरटीओ अरुण कुमार राय का कहना है कि डग्गामार वाहनों के परिचालन पर काफी हद तक रोक लगी है। कुछ जगहों पर हो सकता है संचालित हो रही हो। चेकिंग अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
पढ़ें- लखनऊ: सेवी ग्रैंड होटल में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर
