पंडित शिव कुमार शर्मा को अंतिम विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड सितारे, दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। म्यूजिक की दुनिया के इस चमकते सितारे के खामोश होने से हर कोई उदास है। मशहूर शास्त्रीय संगीतकार और संतूर वादक शिव कुमार शर्मा ने 10 मई को अंतिम सास ली। संतूर वादक शिव कुमार शर्मा के निधन से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी गहरा सदमा पहुंचा है। आपको बतादें पद्म विभूषण …

मुंबई। म्यूजिक की दुनिया के इस चमकते सितारे के खामोश होने से हर कोई उदास है। मशहूर शास्त्रीय संगीतकार और संतूर वादक शिव कुमार शर्मा ने 10 मई को अंतिम सास ली। संतूर वादक शिव कुमार शर्मा के निधन से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी गहरा सदमा पहुंचा है।

आपको बतादें पद्म विभूषण और मशहूर संतूर वादक पंडित शिव  कुमार शर्मा का आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पंडित शिव कुमार शर्मा को अंतिम विदाई देने पहुंचे है।

बतादें कि पंडित शिव कुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया। जहां अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ और जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. दोपहर 2.30 बजे पंडित शिव कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार होगा। इस दुख के मौके पर हर कोई चेहरे पर उदासी और आंखों में नमी उनकी तकलीफ को जाहिर कर रही है।

निधन का कारण

पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वे किडनी की समस्या से भी जूझ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को सुबह के वक्त हार्ट अटैक पड़ा था। पंडित शिव कुमार शर्मा ने पाली हिल्स में स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली थी।

Pandit Shivkumar Sharma is an extraordinary musician | Lifestyle – Gulf News

छोटी उम्र से की शुरुआत

पंडित शिव कुमार शर्मा म्यूजिक की दुनिया का एक बड़ा नाम थे। संतूर को उन्होंने ही पहचान दिलाई। उन्होंने 13 साल की छोटी उम्र में ही संतूर सीखना शुरू कर दिया था। लेकिन अफसोस वो अब हमारे बीच नहीं रहे। 1955 में आई फिल्म झनक झनक पायल बजे के एक सीन के लिए उन्होंने ही बैकग्राउंड म्यूजिक कंपोज किया था। इस फिल्म में पहली बार संतूर का इस्तेमाल किया गया था।

जो बहुत हिट हुआ था। पंडित शिव कुमार शर्मा को संतूर से इतना प्यार था कि उन्होंने फिल्मों के लिए मिले कई ऑफर्स को ठुकरा दिया। ऐसी महान शख्सियत के जाने से आज हर कोई उदास है।

पढ़ें-प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

संबंधित समाचार