प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्या का करें निदान : एसपी
बहराइच। कोतवाली देहात में बुधवार को वादी संवाद दिवस में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण किया जाए। जिससे फरियादी को दिक्कत न हो। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाये जा रहे वादी संवाद दिवस का आयोजन बुधवार को कोतवाली …
बहराइच। कोतवाली देहात में बुधवार को वादी संवाद दिवस में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण किया जाए। जिससे फरियादी को दिक्कत न हो।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाये जा रहे वादी संवाद दिवस का आयोजन बुधवार को कोतवाली देहात में आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने वादियों से संवाद स्थापित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचको को अतिशीघ्र गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
बताया कि हर हाल में जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाए एवं पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार द्वारा थाना बॉन्डी में एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष द्वारा अपने – अपने थाने पर क्षेत्र से आये हुए मुकदमा वादियों से संवाद स्थापित करते हुए विवेचकों द्वारा मुकदमा वादियों को विवेचना की प्रगति से अवगत कराया गया।
पढ़ें-गृह मंत्री अमित शाह नौ मई को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे असम
