हरदोई: सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पति के साथ मौरंग खरीद कर वापस लौट रही महिला स्पीड ब्रेकर के आने से ट्रैक्टर से उछल कर नीचे गिर पड़ी,तभी उसे ट्राली ने कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते हैं कि बुधवार को हरपालपुर थाने के बखाई …

हरदोई। पति के साथ मौरंग खरीद कर वापस लौट रही महिला स्पीड ब्रेकर के आने से ट्रैक्टर से उछल कर नीचे गिर पड़ी,तभी उसे ट्राली ने कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताते हैं कि बुधवार को हरपालपुर थाने के बखाई पुरवा निवासी उदयवीर और उसकी पत्नी रेनू देवी मौरंग खरीदने के लिए कस्बा हरपालपुर गई हुई थी। जहां से दोनों ट्रैक्टर पर सवार हो कर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने से ट्रैक्टर इस तरह उछला कि रेनू देवी उससे नीचे गिर पड़ी।

वह संभलती, इससे पहले उसी ट्रैक्टर की ट्राली ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। हादसा होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। ज़ख़्मी हुईं रेनू को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां से हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।

रेनू देवी को यहां लाया जा रहा था,इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-संभल : ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा बालक, पहिए से कुचलकर मौत

संबंधित समाचार