अयोध्या: संवाद कार्यक्रम में छात्रों को दी प्रोडक्ट्स की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मात्स्यिकी महाविद्यालय द्वारा विरबैक एनिमल हेल्थ इंडिया के सहयोग से छात्र-जलीय उद्यमिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एके गंगवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विरबैक कम्पनी के टेक्निकल एसोसिएट ने कम्पनी के बारे …

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मात्स्यिकी महाविद्यालय द्वारा विरबैक एनिमल हेल्थ इंडिया के सहयोग से छात्र-जलीय उद्यमिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एके गंगवार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विरबैक कम्पनी के टेक्निकल एसोसिएट ने कम्पनी के बारे में और उनके विभिन्न प्रोडक्ट्स के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान कम्पनी के द्वारा ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी छात्रों ने हिस्सा लिया। मात्स्यिकी महाविद्यालय के पीजी छात्रों ने भी प्रेजेंटेशन देकर फिशरीज में चल रही नई तकनीक के बारे में बताया। सभी छात्रों ने कंपनी में प्लेसमेंट और उनके विभिन्न प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी ली।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के संचालक डॉ सीपी सिंह ने विरबैक के प्रतिनिधियों व महाविद्यालय के सभी लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. शकीला खान , डॉ. लक्ष्मी प्रसाद, डॉ. दिनेश कुमार, सुनील कांत वर्मा व डॉ. सुमित कुमार और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पढ़ें-यूपी की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र 23 मई से

संबंधित समाचार