काशीपुर: 27 प्लॉटिंग कार्यों पर लगाई रोक, जारी किये नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बिना जिला प्राधिकरण से नक्शा पास कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को प्राधिकरण की तरफ अलीगंज रोड पर तीन कॉलोनियों के क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए 27 प्लॉटिंग कार्यों के निर्माण पर रोक लगाकर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। काशीपुर के …

काशीपुर, अमृत विचार। बिना जिला प्राधिकरण से नक्शा पास कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को प्राधिकरण की तरफ अलीगंज रोड पर तीन कॉलोनियों के क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए 27 प्लॉटिंग कार्यों के निर्माण पर रोक लगाकर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

काशीपुर के अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। जहां पिछले दिनों कुंडा क्षेत्र में एक निर्माण पर एसडीएम ने निरीक्षण कर रोक लगाई है। वहीं काशीपुर के अलीगंज रोड पर नोटिस के बाद भी जवाब न देने और नक्शे के लिए आवेदन नहीं करने के चलते तीन कॉलोनियों के क्रय विक्रय पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया।

इससे पूर्व 2021 में भी जिला विकास प्राधिकरण की तरफ से काशीपुर में सात कॉलोनियों के क्रय विक्रय और दाखिल खारिज पर रोक लगाई जा चुकी है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि काशीपुर में जिस प्रकार से अवैध निर्माण और कॉलोनियां भू-माफियाओं द्वारा काटी जा रही है। वह किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके लिए प्रशासन की तरफ से एक टीम गठित कर सभी इलाकों को अलग-अलग बांटकर इनकी जांच तेज कर दी गई है। इसमें किसी प्रकार की प्लॉटिंग और निर्माण अगर बिना प्राधिकरण के नक्शा पास कराए की जा रही है तो तत्काल निर्माण पर रोक लगाई जाएगी। इन्हें नोटिस भेजने पर अगर जवाब या आवेदन नहीं किया जाता तो इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और सील किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे अवैध कॉलोनियों के क्रय विक्रय पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।

संबंधित समाचार