हरदोई: सड़क हादसे में सीआरपीएफ का जवान हुआ घायल, पत्नी भी हुई जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पंजाब में तैनात सीआरपीएफ का जवान अपनी बच्ची की दवा ले कर पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से जवान और उसकी पत्नी के अलावा दुधमुंही बच्ची जख्मी हो गई। सभी को हरदोई मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से लखनऊ के …

हरदोई। पंजाब में तैनात सीआरपीएफ का जवान अपनी बच्ची की दवा ले कर पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से जवान और उसकी पत्नी के अलावा दुधमुंही बच्ची जख्मी हो गई। सभी को हरदोई मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के हर्रई निवासी विनीत गुप्ता सीआरपीएफ का जवान है। इन दिनों पंजाब में तैनाती है। वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। बुधवार को वह अपनी पत्नी रंजना के साथ दुधमुंही बच्ची की दवा लेने शहर आया हुआ था। जहां से शाम को बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच इटौली-गोपामऊ रोड पर जपरा मोड़ पर सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी।

जिससे सीआरपीएफ जवान विनीत गुप्ता, उसकी पत्नी रंजना और दुधमुंही बच्ची जख्मी हो गई। बस वहीं के पड़ोसी गांव की बताई जा रही है। जख्मी लोगों को हरदोई मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया है। इस बारे में टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया है कि उन्हें फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसा नहीं, हमले की लग रही अटकलें

पंजाब में तैनात सीआरपीएफ जवान विनीत गुप्ता और उसकी पत्नी रंजना के जख़्मी होने पर कुछ लोगों का कहना है कि वही पड़ोसी गांव वालों ने उसके ऊपर हमला किया। अगर हमला किया भी गया,तो उसकी वजह क्या रही ? इसका जवाब ढूंढे नहीं मिल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे एक्सीडेंट होने की जानकारी दी गई थी। फिलहाल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार