लखनऊ: प्रेम-प्रसंग में अपने ही अपनों को दे रहे सजा, कहीं प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका, तो कहीं परिवार के लोग कर रहे रिश्तों का कत्ल
लखनऊ। प्रेम की राह में रोड़ा बन रहे अपनों को सगे-संबधी इतनी बड़ी सजा दे देते हैं कि वो सबसे बड़े गुनाहगार हों। कहीं प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या तो कहीं झूठी आन के लिए अपने ही अपनों को मौत के घाट उतार डालते है। राजधानी में ऐसी ही कई बड़ी वारदातें समानें …
लखनऊ। प्रेम की राह में रोड़ा बन रहे अपनों को सगे-संबधी इतनी बड़ी सजा दे देते हैं कि वो सबसे बड़े गुनाहगार हों। कहीं प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या तो कहीं झूठी आन के लिए अपने ही अपनों को मौत के घाट उतार डालते है। राजधानी में ऐसी ही कई बड़ी वारदातें समानें आ चुकी है। जब प्रेम-प्रसंग के चलते निर्दोष लोगों की हत्याएं कर दी गईं हैं।
पहली घटना : शिक्षिका ने शिक्षक प्रेमी से कराई थी पति की हत्या
24 अगस्त 2021 को आईआईएम रोड स्थित यादव चौराहे पर मंडियाव पुलिस ने एक लापता युवक का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरु कर दी थी। मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर पुलिस तीन लोगों को घर से उठाकर थाने ले आई थी। इसके बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ था। उस दौरान पुलिस ने खुलासा करते समय मृतक की पत्नी प्रीति, उसके प्रेमी हेमेंद्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। प्रीति के कहने पर हेमेंद्र ने मृतक को दवा सप्लाई में ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर बुलाया थी। इसके बाद पति की हत्या कर शव को आईआईएम रोड के पास फेक कर फरार हो गया।
दूसरी घटना : अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या
22 अप्रैल 2022 को अलीगंज थानाक्षेत्र के सेक्टर-जे एक पति ने बीच सड़क पर पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। पत्नी के किसी और से अवैध संबंध होने के शक में पति ने इस वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान हत्यारोपी ने अवैध संबंध के चलते हत्या करने की बात को स्वीकार किया था।
तीसरी घटना : सेफ्टी टैंक के अंदर था प्रेमी का शव
26 नवम्बर 2021 को पारा थानाक्षेत्र में प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर परिजनों की मदद से उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात को अंजाम देकर प्रेमिका सपरिवार फरार हो गई थी। हत्यारोपियों ने प्रेमी के शव को सेफ्टी टैंक में ठिकाने लगा दिया था। उस दौरान शक के आधार पर पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को सैफ्टी टैंक से बाहर निकाला था। मृतक डा. शकुन्तला मिश्रा विवि में पढ़ाई करता था। भाई मनीष यादव की शिकायत पर पारा पुलिस ने प्रेमिका और घर वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
इन वजह से होती हत्याएं
1: अक्सर रूढिवादी सोच इस तरह की वारदात को अंजाम देती है।
2: जातपात और समाज में बदनामी होने के डर से लोग निर्मम हत्या कर देते हैं।
3: अवैध सम्बन्ध व अवैध सम्बन्ध के शक में हत्या कर दी जाती है।
4: एक तरफा प्रेम लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ जाता है।
5: झूठी आन में लोग हत्या जैसे अपराध को अंजाम देते हैं।
6: प्रेम-प्रसंग को बारे में लोगों के दिल में गलत अवधारणा
जब इस तरफ की वारदात होती है। तो पुलिस गहनता से जांच करती है और सभी पहलुओं पर टीम जांच करने के लिए टीम का गठन होता है। तमाम वारदातों का पर्दाफाश सर्विलांस टीम की मदद से होता है…नीलाब्जा चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध।
