Premier League : केविन डे ब्रूयन के चार गोल से मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत, वॉल्वरहैम्प्टन को 5-1 से दी करारी शिकस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। केविन डे ब्रूयन ( Kevin De Bruyne) के चार गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स एफ.सी. को 5-1 से करारी शिकस्त देकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए।बेल्जियम के स्ट्राइकर केविन डे ब्रूयन ने 24वें मिनट में ही अपनी हैट्रिक पूरी कर दी थी। …

लंदन। केविन डे ब्रूयन ( Kevin De Bruyne) के चार गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स एफ.सी. को 5-1 से करारी शिकस्त देकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए।बेल्जियम के स्ट्राइकर केविन डे ब्रूयन ने 24वें मिनट में ही अपनी हैट्रिक पूरी कर दी थी। इसके बाद उन्होंने 60वें मिनट में चौथा गोल किया।

वहीं सिटी के लिये पांचवां गोल रहीम स्टर्लिंग ने 84वें मिनट में किया। इस जीत से सिटी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लिवरपूल पर तीन अंक की बढ़त हासिल कर ली है। उसे खिताब जीतने के लिये आखिरी दो मैचों में चार अंक चाहिए। लिवरपूल से उसका गोल अंतर सात है और ऐसे में तीन अंक हासिल करने पर भी वह खिताब जीत सकता है। अन्य मैचों में चेल्सी ने लीड्स को 3-0 से हराया जबकि एवर्टन और वाटफोर्ड का मैच गोलरहित बराबर छूटा।

एटलेटिको ने लगातार दसवें वर्ष चैंपियन्स लीग में जगह बनाई
मैड्रिड। एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एल्ची को 2-0 से हराकर लगातार 10वें सत्र में प्रतिष्ठित चैंपियन्स लीग में जगह बनायी। इस जीत से एटलेटिको की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। उसका अब सेविला से एक अंक अधिक हो गया है। सेविला इससे पहले मालोर्का के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलकर यूरोप की सबसे बड़ी क्लब प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की करने से चूक गया था। मैथियास चुन्हा और रोड्रिगो डि पॉल के गोल से एटलेटिको ने पांचवें स्थान की टीम रीयाल बेटिस पर छह अंक की बढ़त बना ली है। अब केवल दो दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। बेटिस को इससे पहले एटलेटिको से हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए वह अब इस टीम से आगे नहीं निकल सकता है। यूरोप में राष्ट्रीय लीग में चोटी पर रहने वाली चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाती हैं। ला लिगा से रीयाल मैड्रिड और बार्सिलोना पहले ही चैंपियन्स लीग में जगह बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : तनावपूर्ण माहौल के बावजूद श्रीलंका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

संबंधित समाचार