दिसंबर 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर बिटकॉइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विक्टोरिया। डिजिटल मुद्रा बिटकॉइन का भाव गुरुवार को 14 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ दिसंबर 2020 के बाद पहली बार 27,000 डॉलर से नीचे आ गया। जो सबसे निचले स्तर पर है। क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग एक्सचेंज बिनेंस पर बिटकॉइन का भाव ग्रीनविच समय (जीएमटी) 06:00 बजे (भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे तक) 14.07 प्रतिशत गिरकर …

विक्टोरिया। डिजिटल मुद्रा बिटकॉइन का भाव गुरुवार को 14 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ दिसंबर 2020 के बाद पहली बार 27,000 डॉलर से नीचे आ गया। जो सबसे निचले स्तर पर है।

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग एक्सचेंज बिनेंस पर बिटकॉइन का भाव ग्रीनविच समय (जीएमटी) 06:00 बजे (भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे तक) 14.07 प्रतिशत गिरकर 27,089 डॉलर पर था और कुछ सौदे 26,700 डॉलर के निचले भाव पर भी हो रहे थे।

बीस से अधिक एक्सचेंजों में औसत मूल्य की गणना करने वाले कोइनमार्केटकैप पोर्टल के अनुसार बिटकॉइन का भाव दिन के दौरान 14.63 प्रतिशत गिरकर 26,885 डॉलर तक आ गया था।

इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में मचा कोहराम, शुरुआत में ही सेंसेक्स 53,000 के करीब, निफ्टी में भी भारी गिरावट

संबंधित समाचार