हल्द्वानी: शादी में गया था परिवार, घर से नकदी और आभूषण ले भागे चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर में हुई चोरी का खुलासा हुआ भी नहीं था कि चोरों ने एक और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में परिवार शादी में गया था और चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बनभूलपुरा पुलिस को जवाहरनगर टनकपुर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर में हुई चोरी का खुलासा हुआ भी नहीं था कि चोरों ने एक और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में परिवार शादी में गया था और चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

बनभूलपुरा पुलिस को जवाहरनगर टनकपुर रोड निवासी सोबरन पुत्र राम चंद्र ने बताया कि बीती 7 मई को वह परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी गया था। 10 मई की रात जब वह वापस लौटा तो घर के ताले टूटे थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर घर में रखी करीब तीन हजार की नकदी और करीब 48 हजार कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गये। चोर बच्चों को स्कूल से मिले टैबलेट भी ले गये।

संबंधित समाचार