अयोध्या: मुख्य धारा से जोड़े जाएंगे दिव्यांग बच्चे, दी जाएगी विशेष सामग्री किट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक के पांच अति गंभीर दिव्यांग बच्चों को राज्य परियोजना निदेशक से आवंटित विशेष सहायक शिक्षण सामग्री किट वितरित होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया दिव्यांगता की वजह से विद्यालय नहीं पहुंचने वाले …

अयोध्या। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक के पांच अति गंभीर दिव्यांग बच्चों को राज्य परियोजना निदेशक से आवंटित विशेष सहायक शिक्षण सामग्री किट वितरित होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया दिव्यांगता की वजह से विद्यालय नहीं पहुंचने वाले बच्चों को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें शिक्षित किया जाएगा।

इसमें हर ब्लॉक के पांच अति गंभीर दिव्यांग विद्यार्थियों को घर बैठे ही शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके तहत बच्चे की उम्र के मुताबिक घर के समीप स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा।

दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए तैनात किए गए स्पेशल एजुकेटर्स उन्हें घर जाकर उनके स्वास्थ्य के साथ ही अध्यापन भी कराएंगे। एजुकेटर को पांच बच्चों की जिम्मेदारी दी गई है। निगरानी के लिए नामांकित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोडल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया इसे शुरू करा दिया गया है।

शिक्षण सामग्री मुफ्त उपलब्ध होगी

चयनित दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षण सामाग्री पूरी तरह मुफ्त दी जायेगी। जिसमें सीपी चेयर, मल्टी सेंसरी इंटीग्रेटेड एजूकेशन किट, गुब्बारे, फ्लैश कार्ड, पिक्टोरियल चार्ट, मानचित्र, ब्रेल मैटेरियल्स, स्पर्शीय चित्र, शरीर के अंग फलों सब्जियों, डॉक्टर सेट के मॉडल, ड्रीम ब्लॉक्स, काउंटिंग फ्रेम, किचन सेट, भारत के नेता, शरीर के अंग, प्राथमिक चिकित्सा, अल्फाबेट चार्ट समेत अन्य उपकरण शामिल हैं।

पढ़ें-इंडिगो ने दिव्यांग बच्चे को यात्रा करने से रोका, सिंधिया खुद कर रहे हैं घटना की जांच

संबंधित समाचार