कानपुर : भारत अपना और दूसरे देशों का भर रहा पेट – मंत्री सूर्य प्रताप शाही
कानपुर। कृषि क्षेत्र में देश मे बहुत बढ़ोतरी हुई है। आज किसानों की बदौलत भारत अपना ही नहीं, अन्य देशों का पेट भर रहा है। यह बात कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एलुमिनाई मीट और जैविक व प्राकृतिक …
कानपुर। कृषि क्षेत्र में देश मे बहुत बढ़ोतरी हुई है। आज किसानों की बदौलत भारत अपना ही नहीं, अन्य देशों का पेट भर रहा है। यह बात कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एलुमिनाई मीट और जैविक व प्राकृतिक खेती पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि रासायनों के उपयोग में काफी इजाफा हुआ है। मनाव स्वास्थ्य को बेहतर राखने की जरूरत है। जल संचयन की आवश्यकता है। प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों में गो आधारित खेती शुरू हो गई है। इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। दलहन, तिलहन की खेती को बल दिया जा रहा है। एफपीओ के माध्यम से प्राकृतिक खेती कराई जा रही है।
सीएसए ने प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण कराया, जिसमे 750 किसान शामिल हुए थे। अब लोग रासानिक तरीके से तैयार फसलों को लेना पसंद नहीं कर रहे हैं। जैविक खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने का जरिया है। इससे पूर्व पुरातन छात्रों ने जूनियरों को अपने अनुभव का आशीर्वाद दिया।
उन्हें कैरिअर, उच्च शिक्षा, व्यवसाय, रोजगार से अवगत कराया। एल्युमिनाई मीट में देश भर के अलग अलग हिस्सों से पुरातन छात्र शामिल हुए। यह विभिन्न शिक्षण व कृषि संस्थानों में कार्यरत हैं। एल्युमिनाई मीट के महासचिव डॉ. मुनीष कुमार ने बताया की छात्र समागम के साथ ही राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया है, जिसमें कई प्रतिभागी शामिल हुए।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य जैविक व प्राकृतिक खेती का प्रचार प्रसार करना था। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए । कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रों द्वारा कृषि शिक्षा में योगदान विषय पर भी चर्चा की गयी।
दो साल में 361 से 1165 हुए सदस्य
कुलपति ने बताया कि एल्युमिनाई के सदस्यों की संख्या दो वर्षों में 804 बढ़ गई है। पहले 361 थी, जो कि बढ़ कर 1165 हो गई। सीएसए गंगा की किनारे प्राकृतिक खेती कराएगा। विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में जैविक की पढ़ाई कराएगा। गोद लिए अनूपपुर गांव में कार्य कराया गया। वहां के लोगों का विकास कराया जा रहा है।
किसानों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में किसानों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें शिवम तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, आनंद मिश्र, यादराम कुशवाहा, हिमांशु गंगवार, रमेश सिंह, वीरेंद्र यादव शामिल हैं।
पांच मिनट के लिए बिजली हुई गुल
मंत्री के भाषण के दौरान बिजली गुल हो गई, जिससे आयोजकों में खलबली मच गई। मंत्री ने भाषण जारी रखा। करीब पांच मिनट के बाद सप्लाई चालू हुई।
