ज्ञानवापी जैसा सर्वे मथुरा के ईदगाह में कराने की दायर हुई याचिका, 1 जुलाई को होगी सुनवाई
मथुरा। वाराणसी के ज्ञानवापी जैसा शाही ईदगाह का भी सर्वे कराने की मांग उठ रही है। श्री कृष्ण विराजमान के वंशज होने का दावा करने वाले मनीष यादव ने इसकी मांग करते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में दी गई एप्लिकेशन में उन्होंने शाही ईदगाह के अंदर …
मथुरा। वाराणसी के ज्ञानवापी जैसा शाही ईदगाह का भी सर्वे कराने की मांग उठ रही है। श्री कृष्ण विराजमान के वंशज होने का दावा करने वाले मनीष यादव ने इसकी मांग करते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में दी गई एप्लिकेशन में उन्होंने शाही ईदगाह के अंदर कमिश्नर नियुक्त कर वीडियो ग्राफी सर्वे कराने की मांग की है।
इसमें उन्होंने कहा है कि ईदगाह में प्राचीन शिलालेख और पौराणिक साक्ष्य मौजूद हैं। इन्हें ईदगाह में दबा दिया गया है। किसी वरिष्ठ अधिवक्ता को कमिश्नर नियुक्त कर मौके की रिपोर्ट मंगाई जाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कमीशन सर्वे जारी नहीं किया जाता, तो ईदगाह पक्ष के लोग साक्ष्य को मिटा सकते हैं। इस पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली तारीख 1 जुलाई तय कर दी है।
पढ़ें- बरेली: ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, हिंदू-मुस्लिम को लेकर कही यह बात
