रायबरेली: दिन रात मेहनत करके ठीक की गई 14 मील बिजली लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हमेशा आम जनता की आलोचना का पत्र बनने वाले बिजली कर्मचारियों ने एक सराहनीय कार्य किया है। बिजली की खराब लाइन को रिकार्ड समय में दुरुस्त करके बिजली कर्मचारियों ने खूब वाहवाही बटोरी है । जिले के कटघर विद्युत उपकेंद्र की 14 मील लंबी विद्युत लाइन खराब हो गई थी। इसमें कई स्थानों पर …

रायबरेली। हमेशा आम जनता की आलोचना का पत्र बनने वाले बिजली कर्मचारियों ने एक सराहनीय कार्य किया है। बिजली की खराब लाइन को रिकार्ड समय में दुरुस्त करके बिजली कर्मचारियों ने खूब वाहवाही बटोरी है ।

जिले के कटघर विद्युत उपकेंद्र की 14 मील लंबी विद्युत लाइन खराब हो गई थी। इसमें कई स्थानों पर तार टूट गए थे। गुरुवार की दोपहर में इस लाइन को दुरुस्त करने के लिए संविदा कर्मचारी सलमान, राजेश, कमलेश, छिट्टन की एक टीम लगाई गई।

इस टीम ने दोपहर से लेकर रात 11बजे तक काम करके रात में ही बिजली बहाल कर दी। बिजली कर्मियों के इस कार्य की सराहना आम लोगों ने की है। इस टीम में सुनील कुमार विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा ने भी सहयोग किया है।

पढ़ें-बरेली: पेड़ों को ट्रांसलोकेट और न ही बिजली लाइन शिफ्टिंग का मिल धन

संबंधित समाचार