अयोध्या: सीएमओ ने दो सीएचसी का किया निरीक्षण, चिकित्सकों को दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा अस्पतालों के औचक निरीक्षण को लेकर यहां भी सबकी धुकधुकी बंधी हुई है। डिप्टी सीएम के तेवरों को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी चौकन्ना है। इसी के चलते शुक्रवार को सीएमओ ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने सीएचसी के चिकित्सकों …

अयोध्या। सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा अस्पतालों के औचक निरीक्षण को लेकर यहां भी सबकी धुकधुकी बंधी हुई है। डिप्टी सीएम के तेवरों को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी चौकन्ना है। इसी के चलते शुक्रवार को सीएमओ ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं परखी।

उन्होंने सीएचसी के चिकित्सकों व कर्मियों को 24 घंटे एलर्ट रहने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा ने मया बाजार और गोसाईगंज सीएचसी का शुक्रवार प्रात: भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सकों को हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की समय से उपस्थिति, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सभी उपलब्ध लैब जांच सेवाएं, प्रसव सेवाएं, परामर्श सेवाऐं, इमरजेंसी सेवाऐं दुरूस्त करने और इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को एक समान रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सीएचसी प्रभारी समेत स्टाफ परिसर में ही निवास करें। यदि कोई गैरहाजिर पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-बहराइच: घर में घुसकर बाघ ने युवती पर किया हमला, सीएचसी रेफर

संबंधित समाचार