रुद्रपुर: राह चलती युवती से कर रहा था छेड़छाड़, लोगों ने धुना
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक को राह चलती युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती के चिल्लाने पर राहगीरों ने उसकी पकड़कर धुनाई कर दी। इस बीच युवक मौका देखकर फरार हो गया। गुरुवार शाम ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवती आवास-विकास से वापस घर को जा रही थी। अटरिया रोड …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक को राह चलती युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती के चिल्लाने पर राहगीरों ने उसकी पकड़कर धुनाई कर दी। इस बीच युवक मौका देखकर फरार हो गया।
गुरुवार शाम ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवती आवास-विकास से वापस घर को जा रही थी। अटरिया रोड पर युवती को अकेला देख एक युवक उसका पीछा करने लगा। इस दौरान उसने युवती से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील कमेंट भी पास किए। उसने युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता पर उतर आया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया।
युवती को शोर मचाते देख लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक को दबोच उसकी धुनाई लगा दी। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। बाद में कुछ लोग बीच बचाव भी करने आये। इस बीच आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। फिलहाल मामले के तहरीर पुलिस को सौंपी नहीं गई है।
