गरमपानी: रोड काटे जाने के मामले में छह सदस्यीय जांच टीम गठित
गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला क्षेत्र में मनमाने ढंग जगह-जगह रोड काटे जाने के मामले में वन विभाग ने गंभीर रुख अपना लिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने जांच के लिए छह सदस्ययी टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट मांगी है। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद रोड काटने वालों के खिलाफ …
गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला क्षेत्र में मनमाने ढंग जगह-जगह रोड काटे जाने के मामले में वन विभाग ने गंभीर रुख अपना लिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने जांच के लिए छह सदस्ययी टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट मांगी है। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद रोड काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के हरकत में आने से क्षेत्र में खलबली मची हुई है।
बता दें कि हरतोला गांव में बाहरी बिल्डरों द्वारा अराजक तत्वों के साथ साठगांठ कर जगह-जगह रातों-रात लोडर मशीन से मार्ग काटे जाने का मामला सामने आया था। घटना के संज्ञान में आने पर वन विभाग हरकत में आ गया है। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्या ने आनन-फानन में छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। गठित टीम मौका मुआयना कर रिपोर्ट वन क्षेत्राधिकारी को सौंपेगी। इधर, जगह-जगह रोडे काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप लगाया है कि रोड काटने के नाम पर हरे पेड़ को भी काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध रोड कटान पर रोक लगाने की मांग की है।
