Fever In North Korea : उत्तर कोरिया में ‘बुखार’ के 17,400 मामले दर्ज, 21 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने बुखार के 17,400 नए मामले दर्ज किए हैं और इसके कारण 21 लोगों की मौत हुई है। उ. कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार देश में इस बुखार से अब तक 520,000 से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। …

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने बुखार के 17,400 नए मामले दर्ज किए हैं और इसके कारण 21 लोगों की मौत हुई है। उ. कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार देश में इस बुखार से अब तक 520,000 से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं।

एजेंसी ने उ. कोरिया के नेता किम जोंग उन के हवाले से कहा कि संक्रामक बीमारी के प्रसार के कारण उ. कोरिया गणतंत्र की स्थापना के बाद से सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। केसीएनए के अनुसार  किम ने कहा कि देश में कोरोना की रोकथाम के उपायों को लागू करने पर ध्यान देना चाहिए।

उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को भी बताया था कि देश में बुखार से पीड़ित छह लोगों की मौत हुई है,जिनमें से एक व्यक्ति के कोरेाना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। देश में हाल में 3.5 लाख लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। उत्तर कोरिया ने देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले मामले की पुष्टि करने के एक दिन बाद यह जानकारी दी है। कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली वाले देश में संक्रमण के प्रकोप के सटीक आंकड़ों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। उत्तर कोरिया में अधिकतर आबादी को कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगे हैं और कुपोषण की समस्या भी चरम पर है।

ये भी पढ़ें : COVID-19: उ. कोरिया में अब तक कोरोना के 18,000 अधिक मामले, आठ की मौत

संबंधित समाचार