मुरादाबाद : 11 थानों का बदला प्रभार, दो थानेदार लाइन हाजिर
मुरादाबाद, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार रात जिले में 11 थानों का प्रभार बदल दिया। दायित्व निर्वहन में कोताही व लापरवाही बरतने के आरोपी दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया। आरोपी थानेदारों में डिलारी व कुंदरकी थाना प्रभारी का नाम शामिल है। पुलिस महकमे की नब्ज टटोल रहे एसएसपी ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार रात जिले में 11 थानों का प्रभार बदल दिया। दायित्व निर्वहन में कोताही व लापरवाही बरतने के आरोपी दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया। आरोपी थानेदारों में डिलारी व कुंदरकी थाना प्रभारी का नाम शामिल है।
पुलिस महकमे की नब्ज टटोल रहे एसएसपी ने सोशल मीडिया के जरिए थानों के कामकाज की समीक्षा करने के बाद शुक्रवार को 11 नए थाना प्रभारियों को नियुक्त किया। रामपुर से स्थानांतरण के बाद पुलिस लाइंस में आमद कराने वाले निरीक्षक गजेंद्र सिंह को एसएसपी ने महानगर के सिविल लाइंस थाने का प्रभार सौंपा। जबकि सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को ठाकुरद्वारा थाने की कमान सौंपी गई। ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी मोहित कुमार को पाकबड़ा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। बिलारी के थाना प्रभारी सुनील कुमार को डिलारी की कमान सौंपी गई। मुगलपुरा के थानेदार अमित कुमार के हाथ बिलारी थाने की कमान सौंपी गई।
सिविल लाइंस थाने के फकीरपुरा चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को मुगलपुरा थाने की कमान दी गई है। जबकि भोजपुर थाना प्रभारी हिमांशु चौहान के हाथ मूंढापांडे थाने की कमान दी गई। सिटी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार को भोजपुर का नया थानेदार बनाया गया है।
पाकबड़ा कस्बा चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह को भगतपुर का थानेदार बनाया गया है। उपनिरीक्षक हंबीर सिंह को सोशल मीडिया सेल से हटाकर सोनकपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक पवन कुमार के हाथ कुंदरकी थाने की कमान सौंपी गई है। डिलारी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। कुंदरकी थाना प्रभारी सतराज व भगतपुर थाना प्रभारी लखपत सिंह को लाइन में आमद कराने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सलेम सराय में दो पक्षों के बीच मारपीट, 60 लोगों पर केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
