बहराइच: TLM प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, स्थानीय वस्तुओं से सामग्री बनाने की दी गई जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बाल विकास पुष्टाहार विभाग और प्रजायत्न के सामूहिक प्रयास से जरवल विकासखंड के सेक्टर बम्भौरा की 26 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ शाला पूर्व शिक्षा को रुचिकर और मनोरंजन बनाने के लिए प्रशिक्षण का अयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय वस्तुओं का प्रयोग कर कैसे सामग्री बनाई जाए। इसकी जानकारी प्रशिक्षण में दी गई। जरवल विकास खंड …

बहराइच। बाल विकास पुष्टाहार विभाग और प्रजायत्न के सामूहिक प्रयास से जरवल विकासखंड के सेक्टर बम्भौरा की 26 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ शाला पूर्व शिक्षा को रुचिकर और मनोरंजन बनाने के लिए प्रशिक्षण का अयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय वस्तुओं का प्रयोग कर कैसे सामग्री बनाई जाए। इसकी जानकारी प्रशिक्षण में दी गई।

जरवल विकास खंड के बंभौरा में प्रशिक्षण में बच्चों की क्षमता को ध्यान में रखकर शिक्षण सीख सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अंजली सरोज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में बच्चों के भावनात्मक, बौद्धिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए शिक्षण सीख सामग्री का निर्माण किया गया। जिसमें पजल निर्माण, बाल कहानियों के लिए कठपुतली निर्माण, साउंड बॉक्स आदि का निर्माण किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र को बच्चों के लिए आकर्षक बनाने के साथ ही केंद्र को शिक्षण सीख सामग्री से परिपूर्ण करना था।

कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ न सिर्फ सीख सामग्री के उपयोग पर चर्चा की बल्कि स्थानीय वस्तुओं से सीख सामग्री तैयार करने के भी सुझाव दिए गए। कार्यशाला में सेक्टर बम्भौरा की 20 कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। प्रजायत्न से असरा,  अंजली,  उदित और अनिल त्रिपाठी ने बैठक में सहभागिता की।

पढ़ें- बलिया: जेएनसीयू में संविधान पर व्याख्यान का हुआ आयोजन, छात्रों ने किया सवाल-जवाब

संबंधित समाचार