बहराइच: नाबालिक के साथ युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के एक गांव निवासी 12 साल नाबालिक के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉस्को और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल बालिका घर से खलिहान की तरफ शुक्रवार को जा रही थी। तभी सेमरी …

बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के एक गांव निवासी 12 साल नाबालिक के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉस्को और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल बालिका घर से खलिहान की तरफ शुक्रवार को जा रही थी। तभी सेमरी मलमला गांव निवासी आकाश बेटा नंदलाल ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत शुरू कर दी।

कोतवाल गणनाथ प्रसाद ने बताया कि उप निरीक्षक राजेश कुमार दूबे और ओंकार चौधरी की टीम ने शनिवार को बभनिया फाटा से आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया कर जेल भेज दिया गया है। वहीं बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

पढ़ें-संभल : रास्ते में महिला से छेड़छाड़, घर आकर दी धमकी

संबंधित समाचार