काशीपुर: गाली गलौज का विरोध किया तो झोंक दिया फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। गाली गलौज का विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैला रहे युवक को पुलिस ने तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला काजीबाग कटोराताल निवासी विपिन कुमार अपने भाई वीर सिंह व एक अन्य रजत सिंह निवासी रम्पुरा के साथ शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे साहनी रिसोर्ट के सामने …

काशीपुर, अमृत विचार। गाली गलौज का विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैला रहे युवक को पुलिस ने तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मोहल्ला काजीबाग कटोराताल निवासी विपिन कुमार अपने भाई वीर सिंह व एक अन्य रजत सिंह निवासी रम्पुरा के साथ शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे साहनी रिसोर्ट के सामने ठेले पर पकौड़े खा रहे थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आया और गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बेल्ट से लगा तमंचा निकाला और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। फायर पीछे खड़ी ब्रेजा कार में लगा।

आरोपी मोटरसाइकिल लेकर चीमा चौराहे की तरफ भागने लगा। आरोपी ने चीमा चौराहे पर भी हवाई फायरिंग की। जिसको पुलिस टीम की मदद से चीमा चौराहे पर ही पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर,13 जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस 315 के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसवीर सिंह निवासी जसपुर खुर्द थाना आईटीआई बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार