रानीखेत: छात्रों के यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक निलंबित
रानीखेत, अमृत विचार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में बच्चों के यौन उत्पीड़न प्रकरण में आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी ने विगत शाम अपर निदेशक (कुमाऊं) को संस्तुति की थी। साथ ही विभागीय स्तर पर समिति गठित कर जांच जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) को सौंप दी गई है। …
रानीखेत, अमृत विचार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में बच्चों के यौन उत्पीड़न प्रकरण में आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी ने विगत शाम अपर निदेशक (कुमाऊं) को संस्तुति की थी। साथ ही विभागीय स्तर पर समिति गठित कर जांच जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) को सौंप दी गई है। उधर, कानूनी जांच रेगुलर पुलिस के सुपुर्द किए जाने के बाद महिला हेल्प लाइन प्रभारी एवं थानाध्यक्ष ने विवेचना शुरू कर दी है।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत (ताड़ीखेत ब्लॉक) में तैनात शिक्षक ऐवरन सिंह गंगवार पर क्षेत्र के कुछ अभिभावकों ने उनके बच्चों के यौन उत्पीडऩ का सनसनीखेज आरोप लगाया था। कुछ विद्यार्थियों के स्कूल न जाने की जिद पर अभिभावकों ने कुरेदा तो मामला खुला था। इस पर जनाक्रोश भड़क उठा था।
विगत गुरुवार को ग्रामीण व अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच हंगामा काटा। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर विगत शुक्रवार को गुस्साए लोग दिनभर तहसील मुख्यालय में डेरा डाले रहे। तहरीर पर नायब तहसीलदार ने हालांकि शाम को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट की संस्तुति पर अपर निदेशक (कुमाऊं मंडल) ने आरोपी शिक्षक गंगवार को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है। डीईओ को जांच सौंप कर मुख्य शिक्षाधिकारी ने अतिशीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
