खटीमा के इस्लामनगर में मारपीट, 12 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खटीमा,अमृत विचार। नगर के इस्लामनगर क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने छह नामजद समेत दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …
खटीमा,अमृत विचार। नगर के इस्लामनगर क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने छह नामजद समेत दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार वार्ड संख्या 4, इस्लामनगर कस्बे में नूरी मस्जिद के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। वार्ड चार निवासी कामिर पुत्र नत्थू खां ने पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड चार इस्लामनगर निवासी एहसान, अमन, फैजान, बब्लू, इरशाद अहमद व मौलाना इरफान समेत 7-8 लोगों पर एक राय होकर उसके साथ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह को सौंपी गई है।
