रानीखेत: आंखों के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता पर गोष्ठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। चिलियानौला हैड़ाखान चैरिटेबल एवं रिसर्च हॉस्पिटल में आंखों में कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के सर्जन इंचार्ज डॉ. अभय गुप्ता व डॉ. मोनाली राठौर ने आंखों के कैंसर के बारे में 8 से 14 मई तक चले जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी में दूरदराज क्षेत्रों …

रानीखेत, अमृत विचार। चिलियानौला हैड़ाखान चैरिटेबल एवं रिसर्च हॉस्पिटल में आंखों में कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।

हॉस्पिटल के सर्जन इंचार्ज डॉ. अभय गुप्ता व डॉ. मोनाली राठौर ने आंखों के कैंसर के बारे में 8 से 14 मई तक चले जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी में दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीजों को विस्तृत जानकारी दी। सर्जन डॉ. गुप्ता ने बताया कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में ज्यादातर आंख में सफेद बिंदु मोतियाबिंद के अलावा कैंसर भी हो सकता है।

इसका समय रहते जांच के बाद निदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में एम्स के बाद एक मात्र डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल है, जो असहाय एवं गरीब परिवार के बच्चों को कैंसर की निशुल्क सेवा देता है इसलिए बच्चे में अगर ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत नजदीकी आई हॉस्पिटल में जाकर उसकी जांच करवा लेनी चाहिए ताकि रोग की रोकथाम हो सके। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन 08448456264 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर रानीखेत सहित दूरदराज से आए मरीज व लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार