देश में वित्तीय प्रशासन में आईसीएआई की उत्कृष्ट भूमिका : राजनाथ सिंह
लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य के क्रियान्वयन में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी। सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित ‘वित्तीय बाजार पर कार्यशाला’ को संबोधित करते हुये राजनाथ सिंह ने …
लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य के क्रियान्वयन में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी। सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित ‘वित्तीय बाजार पर कार्यशाला’ को संबोधित करते हुये राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, वह आर्थिक विकास के सजग प्रहरी हैं।
बिजनेस इको सिस्टम को चलाने में सीए की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया के ताकतवर समूहों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की गणना होती है । उन्होने कहा कि देश में वित्तीय प्रशासन में आइसीए आई की उत्कृष्ट भूमिका है। डिजिटल क्रांति और उसके कारण पैदा हुए अवसरों के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी को डिजिटल क्रांति की क्षमता का उपयोग करना चाहिए तथा देश और जनता के विकास और खुशहाली के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने चाहिए। केन्द्र सरकार ने अगले 5 वर्षों में भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, इसके क्रियान्वयन में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने में सीए की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार के कार्यों में सीए की सहभागिता एक आवश्यक सुझाव है, जिसे वह सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
उन्होने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पूंजी निवेश के लिए सबसे बेहतरीन राज्य केे रूप में उभरकर सामने आया है। भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में 4 लाख 68 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए थे तथा उनमें से तीन लाख करोड़ के प्रस्ताव आज धरातल पर आ चुके हैं।
पिछली भाजपा सरकार में आईटी विभाग में तीन लाख करोड़ के जो प्रस्ताव धरातल पर आए उनका 50 प्रतिशत से अधिक आईटी के क्षेत्र का था। आज एशिया का सबसे बड़ा डाटा सेन्टर यूपी में बन चुका है और ऐसे ही तीन और सेन्टर यूपी में बनने के प्रस्ताव हैं। मोबाइल निर्माण में भी यूपी ने काम किया ही है। आज देश में बननेवाले 100 मोबाइलों में से 70 यूपी में बन रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि उद्यमियों की समस्या के निराकरण के लिए सिंगिल विन्डो सिस्टम बनाया गया है। प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जा रहा है जब कि कई स्टार्टअप दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार ने इनको प्रोत्साहन देने के लिए एक हजार करोड़ का एक फन्ड भी बनाया था। कार्यशाला को सीए अनुज गोयल अध्यक्ष सीएफएमआईपी, सीए अतुल मेहरोत्रा अध्यक्ष सीआईआरसी ने भी संबोधित किया। इस कार्यशाला में लखनऊ शाखा के 150 से भी अधिक चाहिए सीए ने भाग लिया
यह भी पढ़ें:-“मेजर” की टीम ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, दिखाया फिल्म का ट्रेलर
