लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन की बैठक कल, हो सकते हैं बड़े फैसले
लखनऊ। राजधानी के गन्ना संस्थान में कल यानी 15 मई के दिन भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें कई अहम निर्णय हो सकते हैं। …
लखनऊ। राजधानी के गन्ना संस्थान में कल यानी 15 मई के दिन भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें कई अहम निर्णय हो सकते हैं।
दरअसल भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, कहा तो यहां तक जा रहा है कि नेतृत्व में दरार पड़ गई है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कुछ किसान नेताओं में असंतोष है, जिन किसान नेताओं में असंतोष की बात की जा रही है, वह उत्तर प्रदेश इकाई से जुड़े हुए हैं।
वहीं शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत लखनऊ पहुंचे थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसान नेता हरिनाम सिंह वर्मा से बातचीत की थी। लेकिन बातचीत का कोई नतीजा अभी तक सामने नहीं आ सका है। शनिवार के दिन राकेश टिकैत वापस चले गए हैं। राकेश टिकैत ने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा से अराजनीतिक थी और आगे भी रहेगी, लेकिन सरकार तथा विपक्ष में बैठी राजनीतिक पार्टियों से बिना बात किए कोई कार्य नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: हैदरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
