अमरोहा: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, सुसाइड नोट मिलने की चर्चा
अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात क्षेत्र में शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही ससुराल में पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि विवाहिता तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। पुलिस ने शव का …
अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात क्षेत्र में शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही ससुराल में पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि विवाहिता तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव जमना खास की है। यहां निवासी अजय कुमार की शादी चार मार्च 2022 बिजनौर जनपद के शेकपुर घडू कॉलोनी निवासी नीरू से हुई थी। तीन दिन पहले नीरू का भाई उसे ससुराल छोड़कर गया था। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
सूचना के बाद मायके वाले भी आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंच गए। चर्चा है कि मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौगांवा सादात थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र चौहान ने बताया कि विवाहिता का शव मिला है, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
