लखीमपुर-खीरी: पूर्व चेयरपर्सन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। नगरपालिका सदर की पूर्व चेयरमैन और मनुला महाविद्यालय की प्रबंधक के ऊपर धोखाधड़ी करने के आरोप में दिव्यांग शिक्षक की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। गोला निवासी विपिन शाह 2014 से अनुमोदित शिक्षक है। वर्ष 2011 से कार्यरत है 2018 से 2019 तक मनु ला महाविद्यालय में कार्यरत नहीं …

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। नगरपालिका सदर की पूर्व चेयरमैन और मनुला महाविद्यालय की प्रबंधक के ऊपर धोखाधड़ी करने के आरोप में दिव्यांग शिक्षक की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। गोला निवासी विपिन शाह 2014 से अनुमोदित शिक्षक है।

वर्ष 2011 से कार्यरत है 2018 से 2019 तक मनु ला महाविद्यालय में कार्यरत नहीं रहा परंतु कालेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष योगेश सक्सैना और प्रबंधक डॉक्टर इरा श्रीवास्तव पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद लखीमपुर पर आरोप है कि अनुमोदित शिक्षक के नाम वेतन की चेक काट कर उसका वेतन निकालते रहे। जब विपिन शाह ने वेतन देने को कहा तो चेक नहीं बन रही है इसका बहाना बताते हुए अगले सत्र के लिए टाल दिया मगर प्रबंध समिति चेक निकल पाते हुए वेतन और प्रबंधक प्रबंध समिति ने कोरोना काल में भी विपिन शाह का वेतन नहीं दिया

जिसकी शिकायत पर प्रबंध समिति ने विपिन शाह से समझौते का दबाव बनाया और 27 फरवरी 2021 को एक समझौता हुआ समझौते में वेतन देने का आश्वासन भी हुआ परंतु उसका पालन नहीं किया गया और जानकर जानबूझकर दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करते रहे और जिस संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई जिस संबंध प्रबंध समिति के अध्यक्ष योगेश सक्सैना और मनु ला कालेज की प्रबंधक डॉक्टर इरा श्रीवास्तव पर 420 और 406 का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गर्दन पर लटकी तलवार तो खुद को बचाने में जुटे अफसर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज