काशीपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर देर शाम सड़क हादसों की चपेट में आकर शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिये। वैशाली कॉलोनी काशीपुर निवासी महावीर सिंह (58) पुत्र स्व. वीर सहाय नैनीताल जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज बनद में इकोनॉमिक्स के …

काशीपुर, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर देर शाम सड़क हादसों की चपेट में आकर शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिये।

वैशाली कॉलोनी काशीपुर निवासी महावीर सिंह (58) पुत्र स्व. वीर सहाय नैनीताल जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज बनद में इकोनॉमिक्स के लेक्चरर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की शाम लगभग 7 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर पट्टी में जीजीआईसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए शिक्षक की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

दूसरी घटना में ग्राम लालपुर बक्सौरा थाना कुंडा निवासी जितेंद्र सिंह (35) पुत्र तोलाराम शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे अपने भांजे दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल पीरूमदारा जा रहा था। इसी दौरान रामनगर रोड पर केला मोड़ के पास वैगनआर कार ने तेजी व लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भांजा बच गया।

संबंधित समाचार