रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 12 के कंटेस्टेंट हुए CONFIRM, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कलर्स टीवी पर आने वाले रोहित शेट्टी के एडवेंचर्स रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 12 का आगाज जल्दी ही होने वाला है। इस साल ये शो साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होने वाला है। जिसकी तैयारियों में निर्माता जुट चुके हैं। शो की शूटिंग 27 मई से होने वाली है। शो के होस्ट रोहित …

मुंबई। कलर्स टीवी पर आने वाले रोहित शेट्टी के एडवेंचर्स रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 12 का आगाज जल्दी ही होने वाला है। इस साल ये शो साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होने वाला है। जिसकी तैयारियों में निर्माता जुट चुके हैं। शो की शूटिंग 27 मई से होने वाली है।

शो के होस्ट रोहित शेट्टी का कभी कड़क तो कभी नरम अंदाज दर्शकों को खास कर पसंद आता है। शो के 12वें सीजन की तैयारियां हो चुकी है और कुल 11 नामों पर भी मुहर लग गई है।  हिस्सा लेने वाले सितारों की कंफर्म लिस्ट सामने आ चुकी है।

टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी को भी शो के लिए कंफर्म किया गया है। उनकी परफॉर्मेंस पर भी सबकी निगाहें टिकी होंगी। अनेरी वजानी ‘अनुपमा’ सीरियल में मालविका का किरदार निभा रही हैं।

 

प्रतीक सहजपाल ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रह चुके हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें शो के लिए कंफर्म कर दिया गया है।

शिवांगी जोशी मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल प्ले कर पॉपुलैरिटी बटोरी थीं। अब शो में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी।

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान भी इस साल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन रही हैं। लंबे समय तक कन्फ्यूजन के बाद आखिरकार ये बात पक्की हो गई है कि वो शो का हिस्सा हैं।

मोहित मलिक को हमने कई टीवी सीरियल्स में देखा है। लेकिन अब वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं।

राजीव अदातिया भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। बिग बॉस में उनकी पारी बहुत अधिक लंबी नहीं थी क्योंकि वो वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट थे लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उनकी पारी पर कैसी होगी ये भी देखना मजेदार होगा।

टीवी एक्ट्रेस चेतना पांडे भी इस साल शो का हिस्सा होंगी। रोहित शेट्टी के शो में दर्शक निश्चित रूप से उन्हें देखना चाहेंगे।

कुमकुम भाग्य स्टार सृति झा खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने वाली है। अदाकारा इस गेम शो के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने हजारों बार इस शो के लिए सोचा था।

बिग बॉस 14 विनर और बॉस लेडी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक भी खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने वाली हैं। वो शो की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी मानी जा रही हैं।

 

डांस दीवाने के जज और जाने-माने कोरियोग्राफर तुषार कालिया का नाम भी खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए कंफर्म हो चुका है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख भी खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने वाले हैं। उनका नाम भी इस शो के लिए फाइनल हो चुका है।

बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने खलनायक गैविन पैकर्ड की बेटी एरिका पैकर्ड भी खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेंगी। वो खुद भी एक चर्चित मॉडल है। जो लुक्स और बोल्ड फोटोज की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं।

निशांत भट्ट भी कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब वो शो में क्या कमाल करते हैं ये तो शो शुरू होने के बाद पता चलेगा।

पढ़ें- Imran Khan और Avantika Malik का होने जा रहा Divorce, जानें वजह

संबंधित समाचार