रुद्रपुर: गर्मी के चलते मंडप में बेहोश हुआ दूल्हा, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से आई थी बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। खेड़ा मोहल्ले में विवाह समारोह के दौरान अचानक दूल्हा बेहोश हो गया। जिससे बारात में खलबली मच गई। आनन फानन में चिकित्सक को बुलाकर दूल्हे का उपचार कराया गया। दूल्हे की तबियत ठीक होने के बाद शादी की रस्में सुबह पूरी कराई गयी। बताया जाता है कि खेड़ा कालोनी में उत्तर प्रदेश के …

रुद्रपुर,अमृत विचार। खेड़ा मोहल्ले में विवाह समारोह के दौरान अचानक दूल्हा बेहोश हो गया। जिससे बारात में खलबली मच गई। आनन फानन में चिकित्सक को बुलाकर दूल्हे का उपचार कराया गया। दूल्हे की तबियत ठीक होने के बाद शादी की रस्में सुबह पूरी कराई गयी।

बताया जाता है कि खेड़ा कालोनी में उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत क्षेत्र से बारात आयी थी। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। रात में मंडप पर जब विवाह की रस्में शुरू हुईं। तभी अचानक दूल्हा बेहोश हो गया। दूल्हे के बेहोश होने पर बारातियों व घरातियों में खलबली मच गई। आनन फानन में मोहल्ले के ही एक डॉक्टर को बुलाया गया और दूल्हे का उपचार कराया गया। दूल्हे को होश आने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि गर्मी के कारण दूल्हा बेहोश हुआ था। दूल्हे की तबियत ठीक होने के बाद सुबह शादी की रस्में पूरी की गयी। बारात को सुबह वापस लौटना था लेकिन दूल्हे की तबियत बिगड़ने के चलते शाम को बारात दुल्हन को लेकर वापस लौट पायी।

संबंधित समाचार