अल्मोड़ा: केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम बनेगा भव्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में सभ को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है, जिसके तहत अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में सभ को संबोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है, जिसके तहत अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसके अलावा बनारस में भव्य काशी कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2013 की आपदा में केदारनाथ क्षेत्र एवं आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प की बदौलत आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि, तीर्थ पुरोहितों का आवास, सरस्वती घाट समेत पूरा केदारनाथ धाम परिसर भव्य एवं दिव्य बन चुका है।

केदारनाथ के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम में 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति हो चुकी है जिसके बाद श्री बदरीनाथ धाम में भी बहुत तेजी से पुनर्निर्माण काम चल रहा है। कार्यक्रम में अल्मोड़ा लोकसभा से सांसद अजय टम्टा विधायक मनोज तिवारी, विधायक मोहन सिंह मेहरा समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार