बाजपुर: टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बाजपुर, अमृत विचार। दोराहा-बाजपुर से स्वार-रामपुर (उप्र) को जाने वाले मुख्यमार्ग पर टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपित चालक को हिरासत में लेते हुए बस को भी कब्जे में ले लिया है। …
बाजपुर, अमृत विचार। दोराहा-बाजपुर से स्वार-रामपुर (उप्र) को जाने वाले मुख्यमार्ग पर टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपित चालक को हिरासत में लेते हुए बस को भी कब्जे में ले लिया है।
ग्राम मडैया हट्टू बाजपुर निवासी राजेश (32) पुत्र भूप सिंह स्वार रामपुर उत्तर-प्रदेश के एक गांव से चाऊमीन का समान लेने गया था और सामान लेकर वह सुबह करीब 10 बजे बाइक से वापस लौट था। इसी बीच जैसे ही वह सीमावर्ती क्षेत्र स्वार की ईदगाह के सामने पहुंचा कि पश्चिम दिशा की गली से पाड़-बल्ली से लदा ठेला अचानक बाहर निकल आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने बचने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद वह बल्ली से टकराकर मार्ग पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रही टूरिस्ट बस ने उसे कुचल दिया। हालांकि वह हेलमेट लगाए था, इसके बावजूद उसका सिर कुचल गया और उसने मौके ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर स्वार कोतवाल हरेंद्र सिंह मय पुलिस के मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। इस बीच पुलिस ने टूरिस्ट बस और उसके चालक को भी अपने कब्जे में ले लिया। राजेश अपने गांव में फास्ट फूड का ठेला लगाता था। उसकी एक बेटी भी है।
