बरेली: गोसेवा के लिए भूसा दान करने वालों को मिलेगा सम्मान
अमृत विचार, बरेली। शासन की ओर से निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा एकत्रित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से लगातार अधिक से अधिक भूसा एकत्रित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में प्रधान किसानों को जागरूक कर रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 10 से …
अमृत विचार, बरेली। शासन की ओर से निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा एकत्रित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से लगातार अधिक से अधिक भूसा एकत्रित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में प्रधान किसानों को जागरूक कर रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 10 से 12 क्विंटल भूसा दान में लिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। भूसा दान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए समस्त विकास खंडों में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का संचालन हो रहा है। गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसे की जरूरत होती है। इस समय गेहूं की फसल कट चुकी है। सभी किसानों के पास पर्याप्त भूसा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से किसानों से भूसा दान में मांगा जा रहा है।
इस कार्य के लिए पंचायत सचिव, लेखपाल, एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी को लगाया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर 10 से 12 क्विंटल भूसा दान में लिया जा रहा है। डीसी मनरेगा गंगाराम ने बताया कि किसान निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण के लिए अधिक से अधिक मात्रा में भूसे को गो आश्रय स्थलों पर दान करें। इसके साथ ही गो सेवा का पुण्य प्राप्त करें। जो लोग भूसा दान करेंगे, उनको उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: किला इलाके में चेकिंग का विरोध कर बिजली अधिकारियों पर हमले की कोशिश
