मध्यप्रदेश के मंडला जिले में अज्ञात लोगों ने की एक दंपत्ति और उसकी नातिन की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के पातादेई गांव में अज्ञात लोगों ने तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया अनुसार कल रात मोहगांव के पातादेई गांव के निवासी नर्मद सिंह बरकड़े (62), पत्नी सुकरती बाई (57) अपनी नातिन महिमा (12) के साथ घर …

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के पातादेई गांव में अज्ञात लोगों ने तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया अनुसार कल रात मोहगांव के पातादेई गांव के निवासी नर्मद सिंह बरकड़े (62), पत्नी सुकरती बाई (57) अपनी नातिन महिमा (12) के साथ घर की छत पर सो रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने तीनों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला का सिर धड से अलग है।

हत्या का कारण तत्काल पता नहीं चला है। हालांकि की इस घटना को प्रेमप्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आज सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। घटना को लेकर मृतकों के परिजनों में काफी नाराजगी है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के नीमच में मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद, धारा 144 लागू

 

 

संबंधित समाचार